ईरान की तशख़ीस मसलेहते नेज़ाम काउंसिल सिक्रेट्री मोहसिन रज़ाई नें कहा है कि इस्लामी रिपब्लिक ईरान के शामिल हुए बिना और उसके सहयोग के बग़ैर क्षेत्र में ईराक़, फ़िलिस्तीन और सीरिया समेत किसी भी देश का संकट समाप्त नहीं हो सकता है।उन्होंने दक्षिण पश्चिमी ईरान के ख़ूज़स्तान में एक बयान में कहा कि ईरान, क्षेत्र की एक इतनी बड़ी ताक़त है कि जिसे अनदेखा करके क्षेत्र का कोई संकट दूर नहीं किया जा सकता है।मोहसिन रज़ाई नें ईरान के ख़िलाफ़ पश्चिम के द्वारा लगाई गई पाबंदियों का भी ज़िक्र करते हुए कहा कि पाबंदियों का क़दम ऐसा मामला है कि जिसे अपने बल बूते पर आर्थिक प्रगति के लिये एक अवसर में बदलने की ज़रूरत है और ईरान इस समय अपनी इसी पॉलिसी पर काम कर रहा है।
9 दिसंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 487710
ईरान की तशख़ीस मसलेहते नेज़ाम काउंसिल सिक्रेट्री मोहसिन रज़ाई नें कहा है कि इस्लामी रिपब्लिक ईरान के शामिल हुए बिना और उसके सहयोग के बग़ैर क्षेत्र में ईराक़, फ़िलिस्तीन और सीरिया समेत किसी भी देश का संकट समाप्त नहीं हो सकता है।